Aug 26, 2022

करनैलगंज पहुंचे डीएम व एसपी


करनैलगंज/ गोण्डा - जिलाधिकारी गोण्डा उज्जवल कुमार व पुलिस अधीक्षक गोण्डा आकाश तोमर के निर्देशन में आज दिनांक-26.08.2022 को आगामी त्यौहार कजरीतीज के तैयारियों को लेकर सरयू घाट करनैलगंज का निरीक्षण किया गया, सरयू घाट पर श्रद्धालुओं के समस्त सुरक्षा प्रबंधों को पुख्ता करने के हेतु सम्बन्धित को आवश्यक दिशा निर्देश दिये गये। चाक-चौबंद सुरक्षा व्यवस्था हेतु पर्याप्त पुलिस बल की ड्यूटी लगाई गई है। साथ ही समस्त क्षेत्राधिकारी/प्रभारी निरीक्षक/थानाध्यक्ष/चौकी प्रभारियों द्वारा पर्याप्त पुलिस बल के साथ भ्रमणशील रहते हुए सतर्क दृष्टि रखी जा रही है। अपर पुलिस अधीक्षक शिवराज द्वारा आगामी त्यौहार कजरीतीज के दृष्टिगत शहर क्षेत्र के कोतवाली नगर स्थित श्री दुखःहरणनाथ मंदिर एवं खरगूपुर के श्री पृथ्वीनाथ मंदिर पर जलाभिषेक हेतु पैदल आने जाने वाले श्रद्दालुओं हेतु रूट भ्रमण/निरीक्षण करते हुए सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया गया। ड्यूटीरत पुलिस कर्मियों को मंदिरों में आए श्रद्धालुओं की सुरक्षा व्यवस्था के संबंध में आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए। जनपद में शांति व परंपरागत तरीके से जलाभिषेक किया जायेगा। जिनकी सुरक्षा व्यवस्था हेतु गोण्डा पुलिस प्रतिबद्ध है। सभी से त्यौहारों को आपसी प्रेम, सौहार्द व शांति पूर्ण ढंग से मनाने की अपील की जा रही है।

No comments: