Feb 3, 2020

राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन आगामी 08 फरवरी को।

गोण्डा - राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन आगामी 08 फरवरी को सर्वोच्च न्यायालय व राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण नई दिल्ली के निर्देशन में जनपद न्यायाधीश,गोण्डा की अध्यक्षता में जनपद-न्यायालय गोण्डा तथा समस्त तहसील स्तर पर किया जायेगा।जिला विधिक सेवा प्राधिकरण गोण्डा के प्रभारी सचिव जयहिंद कुमार सिंह ने उक्त जानकारी देते हुये बताया कि,आगामी 08 फरवरी कोे आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत में मोटर दुर्घटना प्रतिकर याचिकाओं,राजस्व मनरेगा,भूमि अधिग्रहण,चकबन्दी वादों, दीवानी वाद,लघु दाण्डिक वाद, इजराय वाद और अन्य सुलह समझौते के आधार पर होने वाले वादों का निस्तारण किया जायेगा।
     राष्ट्रीय लोक अदालत की अविस्मरणीय सफलता के लिए प्रभारी सचिव जयहिंद कुमार सिंह द्वारा समस्त उपजिलाधिकारियों,तहसीलादरों एवं सम्बन्धित अधिकारियों व जनपदवासियों से अधिक से अधिक मुकदमों के निस्तारण हेतु अपील की गई है,जिससे राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा आयोजित की जा रही राष्ट्रीय लोक अदालत में अधिक से अधिक संख्या में जन सामान्य को लाभान्वित किया जा सके।

No comments: