करनैलगंज/गोण्डा - रविवार को विश्व आद्रता दिवस (World Wetland Day) के अवसर पर आजाद युवा विकास फाउंडेशन की अगुवाई में प्राकृतिक जल स्त्रोतों, पर्यावरण व नदियों के संरक्षण की पहल को बढ़ावा देने हेतु कई सामाजिक व स्वैच्छिक संगठनों द्वारा लगातार 33वे सप्ताह सरयू नदी स्वच्छता अभियान~~माह के प्रत्येक रविवार को सरयू स्वच्छता अभियान चलाकर सरयू में फेंके गये वर्जित, सिंगल यूज प्लास्टिक, पूजा सामग्री व हानिकारक पदार्थो को निकालकर अरसे से सरयू की साफ सफाई की जा रही है तथा विभिन्न माध्यमों से सरयु तट पर धार्मिक अनुष्ठान व अन्तेष्टि करने हेतु आने वाले लोगों को नदी को स्वच्छ व निर्मल बनाये रखने हेतु प्रेरित किया जा रहा है।
आदर्श शिक्षक रवि प्रताप सिंह ने बताया की सरयू नदी से सिंगल यूज प्लास्टिक, अपविष्ट सामग्री, अंतेष्टि के पश्चात बची अधजली लकड़ियों सहित लगभग 15 कुंटल कचरा निकाल कर सरयू की सफाई की गई , डीआरआर एक्सपर्ट मोहम्मद साकिब ने बताया कि आज स्वच्छ जल के प्राकृतिक स्त्रोत संकट में हैं जिससे जल संकट, जैवविविधता ह्रास, पारिस्थितिकी तंत्र में असंतुलन, आजीविका संकट, अप्रत्याशित आपदाओं आदि समस्याओं में वृद्धि होती जा रही है। ये समस्याएं अनियोजित विकास, पर्यावरण से सामन्जस्य ना रखने, जल स्त्रोतों के अतिक्रमण, सिंगल यूज के अन्धाधुन्ध प्रयोग से हो रहा है। हमें आज ही सचेत होकर सभी जल स्त्रोतों के संरक्षण के लिए आगे आना होगा।
हर्षित सिंह, संयोजक, आजाद युवा विकास ने कहा धरती को उपजाऊ बनाने वाली तथा जीवो को पोषित करने वाली पतित पावनी सरयू का जीवन आज संकट में है सरयू का दूषित होना और सुखना आने वाले भविष्य के लिए ही नहीं तमाम प्रकार के जीव जंतु के लिए खतरे की घंटी है, हमें सरयु नदी के किनारे बसे सभी गांवों में सघन अभियान चलाकर लोगों को नदी स्वच्छता हेतु जागरूक करना होगा।
अभियान में विवेक सिंह, अखिल कश्यप ,रमेश पांडेय ,शुभम सिंह अभिषेक सिंह, दिवाकर पांडेय शिवेंद्र सिंह , दीपक तिवारी, मानसिंह आदि स्वयंसेवक उपस्थित रहे

No comments:
Post a Comment