पंखों से कुछ नहीं होता, हौसलों से उड़ान होती है,मंजिल उन्हीं को मिलती है, जिनके सपनों में जान होती है।
गोण्डा - यह कहावत लगातार चरितार्थ कर रही है करनैलगंज तहसील क्षेत्र के रेवारी गांव की बिटिया शिवानी सिंह। एक सामान्य किसान परिवार में पैदा होकर रातों दिन की कठिन परिश्रम से शिवानी ने पहले नीट परीक्षा (2024) में कामयाबी हासिल की और फिर अपने अथक पढ़ाई की बदौलत एम बी बी एस के पहले साल में कालेज में गोल्ड मेडलिस्ट बनीं । बेहतर परफॉर्मेंस के चलते शिवानी सिंह आज मेरठ में मेट्रो रेल उद्घाटन के दौरान मेघावी मेडिकल छात्रा के रूप में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मिलीं और उनसे बातचीत की।
No comments:
Post a Comment