Breaking





May 7, 2023

लड़की को बहला फुसलाकर दुष्कर्म करने वाले आरोपी गिरफ्तार

गोंडा - पुलिस अधीक्षक गोण्डा आकाश तोमर ने अपराध एंव अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के तहत वांछित अभियुक्तों की जल्द से जल्द गिरफ्तारी करने हेतु जनपद के समस्त प्रभारी निरीक्षक/थानाध्यक्षों को कड़े निर्देश दिए थे। उक्त निर्देश के अनुक्रम में थाना उमरीबेगमगंज पुलिस ने क्षेत्र भ्रमण के दौरान मुखबिर खास की सूचना पर नाबालिग लड़की को बहला-फुसलाकर भगा ले जाने के वांछित अभियुक्त-मुकेश को गिरफ्तार कर लिया गया। उक्त अभियुक्त ने थाना उमरीबेगमगंज क्षेत्र की रहने वाली एक नाबालिग लड़की को बहला-फुसलाकर भगा ले गया था तथा उसके साथ दुष्कर्म भी किया था। जिसके सम्बन्ध में पीड़िता के पिता द्वारा थाना उमरीबेगमगंज में अभियोग पंजीकृत कराया गया था। अभियुक्त के विरूद्ध थाना उमरीबेगमगंज पुलिस द्वारा विधिक कार्यवाही की गयी।

गिरफ्तार अभियुक्त-
01. मुकेश उर्फ आर्यन पुत्र सुरेश नि0 ग्राम सुसुंडा थाना परसपुर जनपद गोण्डा।

पंजीकृत अभियोग-
01. मु0अ0सं0-19/2023 धारा 363,366(क),376(2)(ढ) भादवि व थाना 5(एल)/6 पाॅक्सो ऐक्ट व 3(2)(5) एस0सी0एस0टी0 ऐक्ट थाना उमरीबेगमगंज जनपद गोंडा।
    
गिरफ्तार कर्ता टीम-
उ0नि0 विनय पाण्डेय मय टीम।



No comments: