Breaking





May 7, 2023

गैरइरादतन हत्या करने की वांछित अभियुक्ता गिरफ्तार-

पुलिस अधीक्षक गोण्डा आकाश तोमर ने अपराध एंव अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के तहत वांछित अभियुक्तों की जल्द से जल्द गिरफ्तारी करने हेतु जनपद के समस्त प्रभारी निरीक्षक/थानाध्यक्षों को कड़े निर्देश दिए थे।
उक्त निर्देश के अनुक्रम में थाना को0नगर पुलिस ने क्षेत्र भ्रमण के दौरान मुखबिर खास की सूचना पर गैरइरादतन हत्या करने की वांछित अभियुक्ता राधा द्विवेदी को गिरफ्तार कर लिया गया। उक्त अभियुक्ता ने दिनांक 04.05.2023 को पुरानी जमीनी रंजिश के चलते वादिनी सीता देवी पत्नी ओम प्रकाश व उनके परिजनों को लाठी-डण्डों से मारा-पीटा था। जिससे वादिनी के बेटे मनोज को गम्भीर चोटे आयी थी। जिसकी ईलाज के दौरान मृत्यु हो गई थी। गिरफ्तार अभियुक्ता के विरूद्ध थाना को0 नगर पुलिस द्वारा विधिक कार्यवाही की गयी।

गिरफ्तार अभियुक्ता-
01. राधा द्विवेदी पत्नी हरीश धर द्विवेदी ग्राम चडनिया बूढ़ा देवर थाना कोतवाली नगर जनपद गोंडा।

पंजीकृत अभियोग-
01. मु0अ0सं0-349/2023, धारा 323,504,506,452,304 भादवि थाना को0 नगर जनपद गोंडा
    
गिरफ्तार कर्ता टीम-
उ0नि0 मनोज कुमार सिंह मय टीम।
रिपोर्ट- मुन्नू सिंह

No comments: