Breaking












May 6, 2023

लड़की को बहला-फुसलाकर भगा ले जाने व उसके साथ दुष्कर्म करने का वांछित अभियुक्त गिरफ्तार-

पुलिस अधीक्षक गोण्डा आकाश तोमर ने अपराध एंव अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के तहत वांछित अभियुक्तों की जल्द से जल्द गिरफ्तारी करने हेतु जनपद के समस्त प्रभारी निरीक्षक/थानाध्यक्षों को निर्देश दिए थे।
उक्त निर्देश के अनुक्रम में थाना इटियाथोक पुलिस ने मुखबिर खास की सूचना पर लड़की को बहला-फुसलाकर भगा ले जाने व उसके साथ दुष्कर्म करने का वांछित अभियुक्त अर्जुन को गिरफ्तार कर लिया। उक्त अभियुक्त ने थाना इटियाथोक क्षेत्र की रहने वाली एक लडकी को बहला-फुसलाकर भगा ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म किया था। जिसके सम्बन्ध में पीडिता के पिता द्वारा थाना इटियाथोक मे अभियोग पंजीकृत कराया गया था। गिरफ्तार अभियुक्त के विरूद्ध थाना इटियाथोक में विधिक कार्यवाही की गयी। 

गिरफ्तार अभियुक्त-
01. अर्जुन पुत्र स्व0 राजकुमार निवासी ग्राम लोहराजोत गिर्द थाना को0देहात जनपद गोण्डा।

पंजीकृत अभियोग-
01. मु0अ0सं0-160/2023, धारा 366, 376 भादवि  थाना इटियाथोक जनपद गोण्डा।

गिरफ्तार कर्ता टीम-
01. उ0नि0 राकेश कुमार मय टीम थाना इटियाथोक जनपद गोण्डा।
रिपोर्ट-मुन्नू सिंह

No comments: