Breaking





May 4, 2023

हत्या की घटना मे वांछित 04 आरोपी अभियुक्त गिरफ्तार, घटना मे प्रयुक्त आलाकत्ल बरामद

दिनांक 02.05.2023 को थाना कोतवाली नगर क्षेत्र के अंतर्गत सेमरा पुल के पास मो0 आरिफ जोकि आरो पानी की सप्लाई करते है, जा रहे थे, कि रास्ते में रंगदारी मागने को लेकर विकास मिश्रा, सूरज मिश्रा, राजेश कुमार मिश्रा, दीपक मिश्रा व अन्य अज्ञात में विवाद हो गया, जिसमें विकास मिश्रा ने बगल के ऑटो पार्ट की दुकान से मोटर साइकिल की साइलेन्सर लेकर मो0तारिक व मोहम्मद आरिफ के ऊपर वार कर मो0तारिक को मार-मार कर हत्या व मो0आरिफ को घायल कर दिया। घटना को संज्ञान में लेते हुए पुलिस अधीक्षक गोण्डा आकाश तोमर ने अपर पुलिस अधीक्षक गोण्डा शिवराज के पर्यवेक्षण में घटना में संलिप्त आरोपी अभियुक्तो की जल्द से जल्द गिरफ्तारी हेतु थाना कोतवाली नगर व एस0ओ0जी0 की सयुक्त टीमें गठित की गयी थी। 
आज दिनांक 04.05.2023 को थाना कोतवाली नगर व एस0ओ0जी0 की सयुक्त टीमों ने मुखबिर खास की सूचना पर उक्त घटना कारित करने के मुख्य 04 आरोपी अभियुक्तों- 01. विकाश मिश्रा 02. सूरज मिश्रा 03. राजेश कुमार मिश्रा 04. दीपक मिश्रा उर्फ टिल्लू मिश्रा को गिरफ्तार कर लिया गया। अभियुक्तगणों के विरूद्ध थाना को0नगर पुलिस द्वारा विधिक कार्यवाही की गयी।

गिरफ्तार अभियुक्तगण-
01. विकास मिश्रा पुत्र दीपक उर्फ टिल्लू मिश्रा निवासी ग्राम पाठकपुरवा मौजा खैराखास थाना को0नगर जनपद गोण्डा।
02. सूरज मिश्रा पुत्र सुनील कुमार मिश्रा निवासी ग्राम पाठकपुरवा मौजा खैराखास थाना को0नगर जनपद गोण्डा।
03. राजेश कुमार मिश्रा पुत्र कृष्ण कुमार मिश्रा निवासी ग्राम पाठकपुरवा मौजा खैराखास थाना को0नगर जनपद गोण्डा।
04. दीपक उर्फ टिल्लू मिश्रा पुत्र रामआधार मिश्रा निवासी ग्राम पाठकपुरवा मौजा खैराखास थाना को0नगर जनपद गोण्डा। 

पंजीकृत अभियोगः-
01. मु0अ0सं0 344/2023 धारा 147, 148, 149, 342, 323, 504, 506, 302, 307, 383 भादवि0 व 7 C.L.A. ACT थाना कोतवाली नगर गोण्डा।

बरामदगीः-
01. 01 अदद साइलेन्सर मोटरसाइकिल खूनालूदा।
02. 01 अदद बास(लाठी) ।

गिरफ्तार कर्ता टीमः-
01. प्रभारी निरीक्षक राकेश कुमार सिंह थाना को0नगर मय टीम।
02. प्रभारी एस0ओ0जी0/सर्विलांस संतोष कुमार सिंह मय टीम।

आपराधिक इतिहास अभियुक्त दीपक मिश्रा उर्फ टिल्लू मिश्रा 
01. मु0अ0सं0 877/95 धारा 302/201 भादवि थाना को0नगर गोण्डा।
02. मु0अ0सं0 628/94 धारा 302/307 भादवि थाना को0नगर गोण्डा।
03. मु0अ0सं0 1368/96 धारा 392/411 भादवि थाना को0नगर गोण्डा।
04. मु0अ0सं0 131/97 धारा 394/411 भादवि थाना को0नगर गोण्डा।
05. मु0अ0सं0 311/97 धारा 307 भादवि थाना को0नगर गोण्डा।
06. मु0अ0सं0 312/97 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट थाना को0नगर गोण्डा।
07. मु0अ0सं0 371/97 धारा 3(1) यू0पी0 गैगेस्टर एक्ट थाना को0नगर गोण्डा।
08. मु0अ0सं0 228/09 धारा 323/336/504/506 आईपीसी व 3(1) एससी/एसटी एक्ट थाना को0नगर गोण्डा।
रिपोर्ट- मुन्नू सिंह

No comments: