गोंडा-पुलिस अधीक्षक गोण्डा आकाश तोमर ने अपराध एंव अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के तहत वांछित अभियुक्तों की जल्द से जल्द गिरफ्तारी करने हेतु जनपद के समस्त प्रभारी निरीक्षक/थानाध्यक्षों को कड़े निर्देश दिए थे।
उक्त निर्देश के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक गोण्डा शिवराज के पर्यवेक्षण व क्षेत्राधिकारी तरबगंज संसार सिंह राठी के नेतृत्व में थाना उमरीबेगमगंज पुलिस ने मुखबिर खास की सूचना पर चोरी करने का 03 आरोपी अभियुक्तगण 01. गुलशन सिंह 02. अभय सिंह 03. वैभव सिंह को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से चोरी का 07 ड्रम तारकोल, 02 अदद मोबाइल व रू0 1475/- नकद, वाहन नम्बर UP43AT9037 बरामद की गई। जिसके सम्बन्ध में थाना उमरीबेगमगंज में दिनाकं 05.04.2023 को अभियोग पंजीकृत कराया गया था। गिरफ्तार अभियुक्तगण के विरूद्ध थाना उमरीबेगमगंज पुलिस द्वारा विधिक कार्यवाही की गयी।
गिरफ्तार अभियुक्तगण
01. गुलशन सिंह पुत्र श्रीचंद सिंह निवासी कलहंसपुरवा मौजा बरौली थाना उमरीबेगमगंज जनपद गोंडा ।
02. अभय सिंह पुत्र अजय प्रताप सिंह निवासी अमलाईपुरवा थाना उमरीबेगमगंज जनपद गोंडा ।
03. वैभव सिंह पुत्र चंचल सिंह निवासी ग्राम जफरा पुर थाना उमरीबेगमगंज जनपद गोंडा।
अनावरित अभियोग
01. मु0अ0सं0 123/2023 धारा 379/411 भा0द0वि0 थाना उमरीबेगमगंज जनपद गोण्डा।
बरामदगी
01. 01 अदद पिकअप वाहन (UP43AT9037)
02. 02 अदद मोबाइल फोन,
03. 1475/- रूपये नकद।
गिरफ्तारकर्ता टीम
01. उ0नि0 राजेश कुमार मय टीम थाना उमरीबेगमगंज जनपद गोण्डा।

No comments:
Post a Comment