Breaking












Feb 15, 2023

महाशिवरात्रि मेला परिसर के स्वागत गेट को लेकर दो पक्षों में हिंसक भिड़ंत, जमकर हुई पत्थरबाजी, इंटरनेट पर रोक,पुलिस अधीक्षक मौके पर।

 महाशिवरात्रि को लेकर झारखंड के पलामू जिले के पांकी बाजार में लगे एक स्वागत द्वार को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया। इस स्वागत द्वार को लेकर दोनों पक्षों में हिंसक झड़पें हुईं और जमकर पत्थरबाजी भी हुई। शुरुआत में मस्जिद से पत्थर फेंके गए, जिसके बाद दूसरे पक्ष ने मोर्चा संभाला और मस्जिद पर पत्थर चलाए। कई दुकानों में आगजनी और तोड़फोड़ की गई हैं। इस पत्थरबाजी में कई पुलिसकर्मियों के भी घायल होने की खबर है।

हालांकि पांकी बाजार में धारा 144 लगा दी गई है। अफवाहों पर नियंत्रण के लिए पलामू के पांकी बाजार इलाके में पूर्णतया इंटरनेट सेवा बंद कर दी गई है।
पांकी बाजार पूरी तरह बंद है। सड़क पर पत्थर बिखरे पड़े हैं, एक पक्ष के लोगों का कहना है कि तोरण द्वार लगाने के बाद दूसरे पक्ष ने उसे जबरन कबाड़ कर फेंक दिया गया। इसका विरोध प्रकट किया गया तो वर्ग विशेष ने पत्थरबाजी शुरू कर दिया।

मस्जिद से पत्थर चलाए गए। पत्थरबाजी की कितनी तैयारी थी इसका अंदाजा सड़क पर पड़े पत्थरों से लगाया जा सकता है।

 सूत्रों के अनुसार दोनों तरफ से जोरदार पत्थर बाजी हुई। बताया जा रहा है कि पेट्रोल बम से भी हमला किया गया। मस्जिद के बाहर की दुकानों को आग के हवाले कर दिया गया। हालांकि पेट्रोल बम की पुष्टि पुलिस ने नहीं की है।
 पुलिस अधीक्षक चंदन कुमार सिन्हा और उपायुक्त आंजनेयुलू दोड्डे तुरंत मौके पर पहुंचे और हालात पर नियंत्रण पाने की कोशिश की। तीन से चार थानों की पुलिस मौके पर तैनात की गई है। समूचा इलाका पुलिस छावनी तब्दील हो गया है। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने प्रशासनिक एवं पुलिस के उच्चाधिकारियों से फोन पर वार्ता की है और हालात को नियंत्रित में लाने के निर्देश दिए हैं साथ में यह भी कहां कि कैसे चूक हुई है इसका पता लगाया जाये तथा दंगाइयों एवं पुलिस के लापारवाह अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई करने का निर्देश दिया है पुलिस अधीक्षक का कहना है कि महाशिवरात्रि को लेकर जो स्वागत द्वार बनाया जा रहा था। उसी को लेकर दोनों पक्षों में विवाद हुआ। इस वक्त मामला शांत करा दिया गया है। पुलिस कार्रवाई कर रही है।

No comments: