Breaking





Dec 26, 2022

नील ठाकुर फिर गिरफ्तार,आपत्तिजनक वीडियो वायरल करने का लगा आरोप

गोण्डा - पुलिस अधीक्षक आकाश तोमर ने अपराध एवं अपराधियों के खिलाफ चलाये जा रहे अभियान के अन्तर्गत सोशल मीडिया पर सर्तक दृष्टि रखते हुए आरोपी अभियुक्तों की शीघ्र गिरफ्तारी करने के निर्देश जनपद के समस्त प्रभारी निरीक्षक/थानाध्यक्षो को दिये थे। 
उक्त निर्देश के क्रम में थाना को0 देहात पुलिस ने सोशल मीडिया के माध्यम से आपत्तिजनक वीडियों वायरल करने के आरोपी अभियुक्त अमरपाल सिंह उर्फ नील ठाकुर को गिरफ्तार कर लिया गया। उक्त अभियुक्त द्वारा दिनांक 25.12.2022 को ईसाई धर्म के क्रिसमस डे के अवसर पर फेसबुक पर लाइव आकर अभद्र टिप्पणी की थी। जिसके सम्बन्ध में थाना को0 देहात में अभियोग पंजीकृत हुआ था। अभियुक्त के विरूद्ध थाना देहात पुलिस द्वारा विधिक कार्यवाही की गयी।

गिरफ्तार अभियुक्त
01. अमरपाल सिंह उर्फ नील ठाकुर पुत्र मनबहाल सिंह नि0 विशुनपुर वैरिया थाना को0 देहात जनपद गोण्डा।

पंजीकृत अभियोग
01. मु0अ0सं0-164/22, धारा 505 भादवि थाना को0 देहात जनपद गोण्डा।

गिरफ्तार कर्ता टीम
उ0नि0 नीरज सिंह मय टीम।
रिपोर्ट-मुन्नू सिंह

No comments: