Nov 24, 2022

पुलिस ने दुष्कर्म करने के वांछित अभियुक्त को किया गिरफ्तार

गोण्डा - पुलिस अधीक्षक आकाश तोमर ने अपराध एंव अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के तहत वांछित अभियुक्तों की जल्द से जल्द गिरफ्तारी करने हेतु जनपद के समस्त प्रभारी निरीक्षक/थानाध्यक्षों को कड़े निर्देश दिए थे। उक्त निर्देश के क्रम में थाना उमरीबेगमगंज पुलिस ने क्षेत्र भ्रमण के दौरान मु0अ0सं0- 266/2022 धारा 376, 506 भादवि  से सम्बन्धित वाछित अभियुक्त दुमनी पुत्र दोस्त मोहम्मद को गिरफ्तार कर लिया गया। उक्त अभियुक्त ने थाना उमरीबेगमगंज क्षेत्र की रहने वाली एक महिला के साथ दुष्कर्म किया था। जिसके सम्बन्ध में पीड़िता द्वारा थाना उमरीबेगमगंज में अभियोग पंजीकृत कराया गया था। अभियुक्त के विरूद्ध थाना उमरीबेगमगंज पुलिस द्वारा विधिक कार्यवाही की गयी।

गिरफ्तार अभियुक्त
01. दुमनी पुत्र दोस्त मो0 निवासी उमरी थाना उमरीबेगमगंज जनपद गोंडा।

पंजीकृत अभियोग
01. मु0अ0सं0-266/2022 धारा 376, 506 भादवि थाना उमरीबेगमगंज जनपद गोण्डा।

No comments: