करनैलगंज/गोण्डा - रविवार को महाविद्यालय मे 2 अक्टूबर गांधी जयंती बड़े ही हर्षोउल्लास के साथ मनाया गया। प्रात:09:00 बजे तिरंगा फहराया गया एम०सी०सी० के कैडेट के द्वारा राष्ट्रीय ध्वज राष्ट्रीय ध्वज को सलामी दी गई।सामूहिक राष्ट्रगान एवं महापुरुषों के जयघोष से महाविद्यालय प्रागण गूंज उठा । तत्पश्चात एक संगोष्ठी का आयोजन हुआ संगोष्ठी में महाविद्यालय के प्राचार्य डा० आर० बी० सिंह ने तथा अशोक सिंह ने माँ सरस्वती के तथा महात्मा गांधी, लाल बहादुर शास्त्री जी के चित्र पर माल्यार्पण कर दीप प्रज्जवलित कर कार्यक्रम का शुभारम्भ हुआ। स्वागत गीत, सरस्वती वन्दना को छात्राओं ने प्रस्तुत किया। पवन मिश्रा ने प्राचार्य का माल्यार्पण किया। अमित सिंह ने अशोक सिंह का माल्यार्पण किया ।महाविद्यालय की छात्रा सौम्या, ममता, रजनी ने तथा दाहिर खान, आदि ने देशभक्ति गीत प्रस्तुत किये। प्रवक्ता ऋडिपुरारी ने महात्मा गांधी एंव शास्त्री जी के जीवन पर प्रकाश डाला। महाविद्यालय के प्राचार्य डा आर० वी० सिंह ने महात्मा गांधी के विचारों में अहिंसा के विश्व का सबसे सशक्त हथियार बताया उन्होंने कहा, अहिंसा ने विश्व समुदाय को एक नई दिशा प्रदान किया है। इस अवसर पर कार्यक्रम का संचालन डा रवीन्द्र प्रताप सिंह ने किया, कार्यक्रम का संयोजन श्रीमती ममता मिश्रा एवं विजय यादव जी ने किया। इस अवसर पर अमित सिंह उमेश पाठक, पवन मिश्रा, अजय सिंह, प्रेम तिवारी, अमरेश मे मार्शल स्टालिन, अंतिमा सिंह आदि प्राध्यापकों के साथ 300 छात्र छात्राओ ने प्रतिभाग किया।
संगोष्टी के उपरान्त महाविद्यालय में स्वच्छता अभियान
चलाया गया जिसमें NSS. ऐव N कैडेट एंव स्टाफ ने बढ़चढ़ कर हिस्सा लिया।
No comments:
Post a Comment