Breaking






Oct 31, 2022

सूर्य को अर्घ्य देने के बाद महिलाओं ने खोला व्रत।

बस्ती। जिला के रुधौली नगर पंचायत सहित विभिन्न जगहों पर आज सोमवार को छठ महापर्व हर्षोल्लाष के साथ मनाया गया। चार दिनों तक चले छठ महापर्व का आज व्रती महिलाओं ने समापन किया। रुधौली कस्बे के बुद्धि बाजार में स्थित पोखरे पर सूर्योदय के दौरान पोखरे में खड़ा होकर भगवान सूर्य को अर्घ्य दिया और पूजन अर्चन किया। जबकि कई महिलाओं ने घर पर ही पूजा की।    

          बुद्धि बाजार स्थित पोखरे पर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के साथ भारी भीड़ रही। डीजे पर छठ मैया के गीत छठ मैया की महिमा की कथा चल रहा था। महिलाओं ने बेदी पर पूजन अर्चन कर पुत्र की दीर्घायु की कामना करते हुए छठ मैया की पूजा कर परिवार के सुख समृद्धि की कामना की। वहीं किन्नरों ने भी छठ महापर्व पर पूजा अर्चना किया।    

छठ महापर्व पर मिथिलेश श्रीवास्तव, कामिनी त्रिपाठी, दीपिका चन्द, मनीषा सिंह, इन्दू सिंह, सपना सिंह, पुनीता पाण्डेय, हर्षिता श्रीवास्तव, साधना सिंह, पूजा, रजनी श्रीवास्तव, मंजू पांडे, नीरज सिंह आदि महिलाओं ने व्रत रखा था। आज भगवान सूर्य को अर्घ्य देने के बाद महिलाओं ने व्रत खोला।   

महापर्व पर पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष की प्रत्याशी रहीं संगीता जायसवाल, हिन्दू युवा वहिनी के पूर्व जिला अध्यक्ष शशि भूषण सिंह, नगर पंचायत अध्यक्ष धीरसेन निषाद, हियुवा के पूर्व नगर अध्यक्ष राजकुमार सोनी, भाजपा नेता रवि जायसवाल, राम सागर सोनी ने प्रसाद का वितरण किया।   

छठ पर्व को लेकर एसडीएम आनन्द सिंह श्रीनेत, तहसीलदार केशरी नन्दन त्रिपाठी, प्रभारी निरीक्षक राम कृष्ण मिश्रा सहित भारी पुलिस बल घाटों पर तैनात रहा। जबकि मां सरघाट मंदिर पर स्थित पोखरे पर भी महिलाओं ने सूर्य को अर्घ्य दिया। वहीं मझौवाकला प्रथम मे हनुमान जी के मन्दिर के पास स्थित पोखरे पर भी छठ महापर्व को लेकर कार्यक्रम रहा।     

             रुधौली बस्ती से अजय पांडे की रिपोर्ट

No comments: