गोंडा जिले के इस्माइलपुर निवासी अभिषेक सिंह (22) के पिता शिव कुमार सिंह की रेल दुर्घटना में मृत्यु हो गई थी। जिसके मुआवजे के तौर पर अभिषेक सिंह को काफी रुपये मिले थे। तभी से अभिषेक दुबौलिया थाना क्षेत्र के दरियौना गांव निवासी अपने मामा राजेंद्र सिंह के घर रहते थे। मामा राजेंद्र सिंह की तरफ से दिए गए तहरीर में बताया गया है कि 10 अगस्त को कुछ लोगों ने उनकी परिवार की लड़की से छेड़खानी करने का आरोप लगाते हुए दुबौलिया थाने में अभिषेक के खिलाफ मुकदमा दर्ज करा दिया।
इसके बाद वे लोग मुकदमे से बचाने के लिए पांच लाख रुपये व उसकी बाइक मांग रहे थे। राजेंद्र सिंह के अनुसार वे लोग लाठी-डंडा लेकर उनके घर तक आ पहुंचे थे। जिससे अभिषेक मानसिक रूप से काफी परेशान हो गया था। इससे आहत होकर अभिषेक ने 14 अगस्त को आत्महत्या कर ली। उसका शव थानाक्षेत्र के समोढ़ी गन्ना क्रय केंद्र के पास के पेड़ से लटका शव मिला था।
रुधौली बस्ती से अजय पांडे की रिपोर्ट
No comments:
Post a Comment