Aug 17, 2022

मनोरमा सिंह इंटर कॉलेज कचनापुर में वृहद वृक्षारोपण कर मनाया गया स्वतंत्रता दिवस

करनैलगंज/गोण्डा - करनैलगंज क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम सभा कचनापुर में 15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष में मनोरमा सिंह उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में आजादी का अमृत महोत्सव बड़े हर्ष व उल्लास के साथ  वृक्षारोपण कर मनाया गया। मुख्य अतिथि के रुप में योगेश प्रताप सिंह पूर्व मंत्री उत्तर प्रदेश शासन एवं विशिष्ट अतिथि कामेश प्रताप सिंह उर्फ राजू भैया पूर्व ब्लाक प्रमुख करनैलगंज और चंद्रेश प्रताप सिंह राजू भैया अध्यक्ष सहकारी गन्ना समिति की उपस्थिति में संपन्न हुआ । इस कार्यक्रम में छात्र अभिभावक व क्षेत्र के लोगों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। इस अवसर पर पूर्व मंत्री योगेश प्रताप सिंह ने बच्चों व अभिभावकों को संबोधित करते हुए शिक्षा के क्षेत्र में बढ़ावा देने की बात कही,उन्होंने कहा कि जो मुझसे हो सका वह सहयोग हमने मनोरमा सिंह उच्चतर माध्यमिक विद्यालय को दिया और अवसर मिला तो आगे भी सहयोग देता रहूंगा। उन्होंने कहा कि मेरी इच्छा है कि इस क्षेत्र के लोगों को शिक्षा के क्षेत्र में किसी भी प्रकार की बाधा नहीं होनी चाहिए। इसके बाद गांव के सेवानिवृत्त अध्यापक संतराम सिंह ने भी बच्चों को संबोधित करते हुए गीत कहानी वह गोंडा जिले की गाथा को बताकर बच्चों का मनमोहा। इसके बाद पुरस्कार वितरण किया गया,पुरस्कार वितरण के बाद पूर्व मंत्री ने अपने भाइयों व क्षेत्र के सम्मानित नागरिकों के साथ वह बच्चों के साथ वृहद वृक्षारोपण किया। इस मौके पर राहुल सिंह प्रधान कंजे मऊ, त्रिलोकी नाथ तिवारी, राजकुमार सिंह पूर्व प्रधान अहरौरा,सुनील सिंह, धूम सिंह पूर्व प्रधान पाल्हा पुर,राम आशीष तिवारी, रामकेवल तिवारी, राजन तिवारी, बृजेश शुक्ला, दिवाकर सिंह, यज्ञेश सिंह तथा राजू सिंह सहित गांव के तमाम सम्मानित अभिभावक उपस्थित रहे।कार्यक्रम के अंत में मनोरमा सिंह उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के प्रबंधक प्रतीक सिंह,चंदू ने सबको कीमती समय देकर विद्यालय की सोभा बढ़ाने के सहयोग करने के लिए बहुत बहुत धन्यवाद ज्ञापित किया।

No comments: