Aug 28, 2022

खेत देखने गए किसान के ऊपर गिरा पेड़, मौत

रुधौली  थाना क्षेत्र के डड़वा पांडेय गांव निवासी सुख सागर आज हो रही बारिश के दौरान अपने धान के खेत को देखने गए हुए थे। अचानक शीशम का पेड़ भरभरा कर उनके ऊपर गिर पड़ा। वह गंभीर रुप से घायल हो गए। मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। ग्रामीणों के सहयोग से परिजन घायल सुखसागर को एंबुलेंस से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रुधौली लेकर पहुंचे।

उपचार के दौरान डॉक्टर ने सुख सागर को मृत घोषित कर दिया। परिजनों की सूचना पर पहुंची रुधौली पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक सुखसागर के दो पुत्र हैं। बड़ा बेटा रामचरित्र मुंबई में काम करता है। छोटा बेटा गांव पर रहकर खेती-किसानी में पिता का सहयोग करता है। पत्नी प्रेमा देवी और बहू का रो-रो कर बुरा हाल है।     

        रुधौली बस्ती से अजय पांडे की रिपोर्ट

No comments: