Breaking







Aug 27, 2022

अयोध्या एक बार फिर से बनएगा अपना विश्व रिकॉर्ड


लखनऊ-अयोध्या में इस बार होने वाले दीपोत्‍सव की तैयारी जोरोशोरो से चल रही है।इस बार दीपोत्‍सव में 1450000 दीप जलाकर 23 अक्टूबर को नया विश्व रिकॉर्ड बनाया जाएगा। यह रिकॉर्ड गिनीज वर्ल्‍ड रिकार्ड के तौर पर दर्ज किया जाएगा। बताते चले कि पिछले साल अयोध्‍या राम की पैड़ी में 9,41,551 दीप जलाकर विश्‍व रिकॉर्ड बनाया गया था।इस रिकॉर्ड को महाशिवरात्रि पर उज्जैन में शिप्रा नदी के तट पर 11 लाख 71 हजार 78 दीप जलाकर तोड़ा गया।जो कि अब आग़ामी 23 अक्‍टूबर को रामनगरी अयोध्‍या में एक बार फिर वर्ल्‍ड रिकॉर्ड 14.50 लाख दीपों का बनेगा। इसके लिये वृहद पैमाने पर तैयारियां चल रही हैं।वर्ष 2017 में प्रदेश में बहुमत से बीजेपी की सरकार बनने तथा योगी के सीएम बनने के बाद अयोध्‍या में दीपोत्‍सव की शुरुआत  हुई। प्रथम वर्ष 51 हजार दीपक जलाये गये थे। इसके बाद हर वर्ष दीपकों की संख्‍या बढ़ती जा रही है। 2018 में 3,01152 दिए जलाये गये। वर्ष  2019 में 5,50,000 दीप जलाये गये। 2020 में 6,06,569 दीपक जलाये गये,बीते वर्ष 2021 में 9,41,551 दीपक जलाये गए। अब इस बार 2022 में 10.50 लाख दीपक जलाकर एक नया विश्‍व रिकॉर्ड बनाने की जोरो से तैयारियां चल रही हैं।

No comments: