गोण्डा - सोमवार को पुलिस अधीक्षक गोण्डा श्री विनीत जायसवाल द्वारा पुलिस कार्यालय स्थित विशेष बाल किशोर इकाई में नियुक्त निरीक्षक श्री विजय कुमार पांडेय को पुलिस उपाधीक्षक (Deputy Superintendent of Police) के पद पर पदोन्नति होने पर उनके कंधों पर स्टार लगाकर एवं मिठाई खिलाकर बधाई दी गई तथा उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी गईं।
महोदय द्वारा उन्हें निर्देशित किया गया कि वे अपनी नई जिम्मेदारियों को भली-भांति समझते हुए पूर्ण निष्ठा एवं ईमानदारी के साथ कार्य करें तथा जनता की समस्याओं को प्राथमिकता के आधार पर सुनकर उनका त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित करें।
इस अवसर पर पुलिस कार्यालय के अन्य अधिकारी/कर्मचारीगण उपस्थित रहे।
No comments:
Post a Comment