Breaking







Sep 5, 2023

प्रेमजाल में फंसाकर नाबालिक को बनाया हवश का शिकार,आरोपी चवन्नी उर्फ शहबान गिरफ्तार



 गोण्डा-पुलिस अधीक्षक गोण्डा अंकित मित्तल ने अपराध एवं अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे मिशन शक्ति अभियान के तहत महिलाओं एवं बालिकाओं से घटित अपराधों में वांछित अभियुक्तों की जल्द से जल्द गिरफ्तारी करने के निर्देश जनपद के समस्त प्र0नि0/थानाध्यक्षों को दिए थे।

 उक्त निर्देश के अनुक्रम में थाना कौडिया पुलिस द्वारा दुष्कर्म करने के वांछित अभियुक्त मंगरे उर्फ अली हसन को गिरफ्तार कर लिया गया। उक्त अभियुक्त ने थाना कौडिया क्षेत्र की रहने वाली एक नाबालिग लड़की को अपने प्रेम जाल में फंसाकर भगा ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म किया था। जिसके सम्बन्ध में पीड़िता के पिता द्वारा थाना कौडिया में अभियोग पंजीकृत कराया गया था। गिरफ्तार अभियुक्त के विरूद्ध थाना कौडिया पुलिस द्वारा विधिक कार्यवाही की गयी।

गिरफ्तार अभियुक्त

01. मंगरे उर्फ अली हसन पुत्र चवन्नी उर्फ शहबान अली निवासी ग्राम बिरवा थाना कौडिया जनपद गोण्डा।

पंजीकृत अभियोग

01. मु0अ0सं0-275/23 धारा 363, 376(2)(N) भादवि 5(L) 6 पाक्सो ऐक्ट थाना कौडिया जनपद गोण्डा।

गिरफ्तार कर्ता

01. उ0नि0 दिलीप कुमार सिंह मय टीम थाना कौडिया, गोण्डा।

No comments: