Mar 14, 2023

कर्नलगंज: ससुराल से लौट रहे बाइक सवार की सड़क दुर्घटना में मौत,बच्चा घायल


 करनैलगंज/ गोण्डा - स्थानीय कोतवाली क्षेत्र अन्तर्गत करनैलगंज - लखनऊ हाइवे पर अहिरौरा गांव के पास अज्ञात वाहन की  चपेट में आकर 30 वर्षीय बाइक सवार की दर्दनाक मौत हो गई। दुर्घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पीएम हेतु भेज दिया है। मामला क्षेत्र के ग्राम पंचायत हीरापुर शाहपुर का है। मामले में ग्राम प्रधान लल्ला सिंह ने बताया कि  विश्राम (30) पुत्र उमर अपनी ससुराल अहिरौरा गए थे और वहां से अपने 3 वर्षीय बच्चे को लेकर घर लौट रहे थे,तभी अहिरौरा के पास हाइवे पर किसी अज्ञात वाहन की चपेट में आकर घायल हो गए और कुछ ही देर में उनकी मौके पर ही मौत हो गई। वहीं उनका तीन वर्षीय लड़का प्रिंस को भी चोटें आ गई। दुर्घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु भेज दिया। उधर विश्राम की मौत की खबर से उसके घर में कोहराम मच गया।

No comments: