Breaking





Jan 20, 2023

पत्नी के चेहरे पर फेंक दी खौलती चाय,आरोपी गिरफ्तार

पुलिस अधीक्षक गोण्डा आकाश तोमर द्वारा अपराध एवं अपराधियों के खिलाफ चलाये जा रहे अभियान के अन्तर्गत वांछित अभियुक्तो की शीघ्र गिरफ्तारी करने के निर्देश जनपद के समस्त प्रभारी निरीक्षक/थानाध्यक्षो को दिये थे। 
उक्त निर्देश के अनुक्रम मे थाना खरगूपुर पुलिस ने क्षेत्र भ्रमण के दौरान  मु0अ0स0 28/23 धारा 323, 504, 326, 506 भादवी से सम्बन्धित वांछित अभियुक्त- धनलाल को गिरफ्तार कर लिया गया।  उक्त अभियुक्त ने दिनांक 17.01.2023 को वादिनी के चेहरे पर गर्म चाय फेक दिया था जिससे वादिनी झुलस गयी थी। जिसके सम्बन्ध में वादिनी द्वारा थाना खरगूपुर में अभियोग पंजीकृत कराया गया था। अभियुक्त के विरूद्ध थाना खरगूपुर पुलिस द्वारा विधिक कार्यवाही की गयी। 

गिरफ्तार अभियुक्त-
01. धनलाल पुत्र सियाराम गौतम निवासी ग्राम चमारनपुरवा पटखौली थाना खरगूपुर जनपद गोण्ड़ा।

पंजीकृत अभियोग-
01. मु0अ0सं0-28/23 धारा 323, 504, 326, 506 भादवि थाना खरगूपुर जनपद गोण्डा।

गिरफ्तार कर्ता
उ0नि0 भोलाशंकर मय टीम।
रिपोर्ट-मुन्नू सिंह

No comments: