Nov 17, 2022

छोटे कार्यकर्ता को एबीवीपी ने दी तरजीह,बनाया प्रांतीय कार्यसमिति का सदस्य

गोण्डा /अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद अवध प्रांत द्वारा आयोजित तीन दिवशीय प्रांतीय अधिवेशन रायबरेली में प्रांत स्तरीय कार्यकारिणी की घोषणा की गई जिसमें सत्र 2022- 23 के लिए अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद गोंडा के तहसील संयोजक रहे अभिनव सिंह खालसा को प्रांत कार्यकारिणी सदस्य व आदर्श तिवारी आजाद को प्रांत कार्यसमिति का सदस्य बनाया गया, जिसपर गोंडा जिले के सभी कार्यकर्ताओं ने अवध प्रांत का धन्यवाद ज्ञापित कर शुभकामनाएं दी! जिसमें मुख्य रूप से अवध प्रांत के प्रांत सह मंत्री शिवम पांडे, जिला संगठन मंत्री रितेश  सिंह, विभाग सहसंयोजक सूरज शुक्ला, पूर्व तहसील संयोजक ओपी तिवारी, नगर मंत्री रामानंद मिश्रा, अध्यक्ष गुरुद्वारा गुरु सिंह सभा हरजीत सिंह सलूजा, सरदार जोगिंदर सिंह जानी, डॉक्टर पुनीत सिंह, रमनदीप सिंह लवी, कन्हैया लाल वर्मा, आयुष सोनी, विशाल कौशल, सहित सभी इंटर कॉलेज व डिग्री के शिक्षक गुरुजनों द्वारा शुभकामनाये दी गयी।

No comments: