Breaking






Sep 14, 2022

करनैलगंज: अशद राईनी की जमानत निरस्त करने हेतु उठी आवाज,अधिवक्ता संघ आया सामने





करनैलगंज/गोण्डा - विगत दिनों धर्म विशेष की लड़कियों के खिलाफ अभद्र और अश्लील पोस्ट डालने वाले अशद राइनी की मुसीबत कम होने का नाम नहीं ले रही है। अशद राइनी की जमानत निरस्त करने के लिए एसडीएम को प्रार्थना पत्र देकर  गंभीर आरोप लगाए गए हैं। मामले में भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष आशीष सोनी तथा अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष सुशील सिंह समेत अन्य अधिवक्ताओं ने उपजिलाधिकारी के समक्ष प्रार्थना पत्र देकर आरोपी अशद पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा है कि अशद की फेसबुक पोस्ट से जनमानस में आक्रोश व्याप्त है उक्त विपक्षी के द्वारा दंगा फसाद भी हो सकता है। ऐसे दशा में उक्त विपक्षी की जमानत प्रार्थना पत्र निरस्त होने योग्य है।

No comments: