गोण्डा-पुलिस अधीक्षक आकास तोमर ने अपराध एंव अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के तहत वांछित अभियुक्तों की जल्द से जल्द गिरफ्तारी करने हेतु जनपद के समस्त प्रभारी निरीक्षक/थानाध्यक्षों को निर्देश दिये थे।उक्त निर्देश के अनुक्रम में थाना वजीरगंज पुलिस ने लड़की को बहला-फुसलाकर भगा ले जाने के वांछित अभियुक्त राजेश कुमार वर्मा को गिरफ्तार कर लिया। उक्त अभियुक्त ने थाना वजीरगंज क्षेत्र की रहने वाली एक लडकी को बहला-फुसलाकर भगा ले गया था। जिसके सम्बन्ध में पीड़िता के पिता द्वारा थाना वजीरगंज मे अभियोग पंजीकृत कराया गया था। गिरफ्तार अभियुक्त के विरूद्ध थाना वजीरगंज पुलिस द्वारा विधिक कार्यवाही की गयी।
गिरफ्तार अभियुक्त
01. राजेश कुमार मौर्या पुत्र जनकराम मौर्या निवासी ढोढियापारा, मुरावनपुरवा थाना वजीरगंज जनपद गोण्डा।
पंजीकृत अभियोग
01. मु0अ0सं0-266/22, धारा 363,366 भादवि थाना वजीरगंज जनपद गोण्डा।
गिरफ्तार कर्ता टीम
01. उ0नि0 अनिरूद्ध यादव मय टीम।
No comments:
Post a Comment