गोण्डा - विगत 11 अप्रैल 2026 को थाना वजीरगंज क्षेत्रान्तर्गत ग्राम खानपुर निवासी एक व्यक्ति द्वारा अपनी करीब 15 वर्षीय पुत्री के लापता होने के संबंध में थाना वजीरगंज पर तहरीर दी गई। तहरीर के अनुसार उसकी पुत्री दिनांक 11.04.2026 को प्रातः करीब 06:00 बजे शौच के लिए खेत की ओर गई थी, जिसके बाद वापस घर नहीं लौटी। परिजनों द्वारा तलाश करने पर उसका कोई पता नहीं चल सका। वादी द्वारा आशंका व्यक्त की गई कि उसकी पुत्री जिस मोबाइल नम्बर पर बातचीत करती थी, उससे संबंधित किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा उसे बहला-फुसलाकर ले जाया गया है। प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना वजीरगंज पर मु0अ0सं0 131/2026 धारा 137(2) बीएनएस के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया।
दिनांक 13.10.2026 को उ0नि0 अनिरुद्ध कुमार सिंह मय हमराह का0 सतीश सिंह चन्दापुर बाजार में बैनर-पोस्टर पार्टी के दौरान मामूर थे। इसी दौरान मुखबिर खास से सूचना प्राप्त हुई कि उक्त अभियोग से संबंधित वांछित अभियुक्त चन्दापुर कोडर मोड़ पर खड़ा है। सूचना पर पुलिस टीम तत्काल मौके पर पहुंची, पुलिस टीम को देखकर अभियुक्त ने भागने का प्रयास किया, जिसे तत्परता से पकड़ लिया गया। पूछताछ में उसने अपना नाम कमल पुत्र ब्रजलाल निवासी ग्राम ब्रिजोर, थाना हरियांवा, जनपद हरदोई बताया। गिरफ्तार अभियुक्त के विरूद्ध थाना वजीरगंज पुलिस द्वारा अग्रिम विधिक कार्यवाही कर न्यायालय रवाना किया गया।
No comments:
Post a Comment