गोण्डा - एसपी विनीत जायसवाल द्वारा अपराध एवं अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक पूर्वी अजीत कुमार रजक के पर्यवेक्षण व क्षेत्राधिकारी नगर योगेन्द्र सिंह के नेतृत्व में थाना को0 नगर पुलिस टीम द्वारा मोटरसाईकिल चोरी की घटना का सफल अनावरण करते हुए शातिर चोर अवधेश कुमार कुलदीप उर्फ सन्टी को चांदमारी घोसियाना से गिरफ्तार कर उसके कब्जे व निशान देही से चोरी की 03 अदद मोटरसाईकिलों को बरामद किया गया। वादी संदीप मिश्रा पुत्र शत्रुघ्न मिश्रा, निवासी ग्राम मवई, थाना छपिया, जनपद गोण्डा द्वारा थाना को0 नगर में लिखित तहरीर दी गई कि दिनांक 17.07.2026 को वह अपनी मोटरसाइकिल संख्या से जिला अस्पताल गोण्डा ड्यूटी करने आए थे। अपनी मोटरसाइकिल जिला अस्पताल की इमरजेंसी के सामने खड़ी कर ड्यूटी पर चले गए। दिनांक 18.07.2026 को प्रातः लगभग 06ः00 बजे वापस आने पर उनकी मोटरसाइकिल वहां नहीं मिली। काफी खोजबीन करने के बाद भी मोटरसाइकिल का पता नहीं चल सका। वादी की लिखित तहरीर के आधार पर थाना को0 नगर में सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत किया गया। जिसमें आज दिनांक 29.07.2026 को थाना को0 नगर पुलिस द्वारा चोरी की घटना का सफल अनावरण करते हुए अवधेश कुमार कुलदीप उर्फ सन्टी को चांदमारी घोसियाना से गिरफ्तार कर उसके कब्जे व निशान देही से चोरी की 03 अदद मोटरसाईकिलों को बरामद किया गया। गिरफ्तार अभियुक्त के विरूद्ध थाना को0नगर पुलिस द्वारा गिरफ्तारी व बरामदगी के आधार पर सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर अग्रिम विधिक कार्यवाही करते हुए न्यायालय रवाना किया गया।
Jul 29, 2026
पुलिस द्वारा 03 अदद चोरी की मोटरसाइकिलों के साथ 01 शातिर चोर को किया गया गिरफ्तार
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
No comments:
Post a Comment