गोण्डा - आज दिनांक 27.05.26 को बकरीद त्यौहार के दृष्टिगत जनपद में शांति, सुरक्षा एवं कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने हेतु पुलिस अधीक्षक द्वारा शहर क्षेत्र के प्रमुख धार्मिक स्थलों, बाजारों एवं भीड़-भाड़ वाले स्थानों पर पुलिस बल के साथ पैदल गश्त (फुट पेट्रोलिंग) की गई। पैदल गश्त के दौरान पुलिस अधीक्षक द्वारा आमजन से संवाद स्थापित कर सुरक्षा के प्रति आश्वस्त किया गया तथा लोगों से अपील की गई कि किसी भी संदिग्ध व्यक्ति अथवा गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को दें। इस दौरान उन्होंने ड्यूटी में लगे पुलिसकर्मियों को सतर्कता एवं मुस्तैदी के साथ ड्यूटी करने, भीड़-भाड़ वाले क्षेत्रों में विशेष निगरानी रखने, महिला सुरक्षा पर विशेष ध्यान देने तथा यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने के निर्देश दिए। इसके अतिरिक्त प्रमुख धार्मिक स्थलों पर सुरक्षा व्यवस्था, सीसीटीवी कैमरों की निगरानी, बैरिकेडिंग एवं पार्किंग व्यवस्था का भी निरीक्षण किया गया तथा संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
पुलिस अधीक्षक द्वारा शरारती/अराजक तत्वों को स्पष्ट निर्देश दिए गए कि बकरीद त्यौहार के दौरान किसी भी प्रकार की अव्यवस्था, अराजकता अथवा अफवाह फैलाने वालों के विरुद्ध सख्त वैधानिक कार्यवाही की जाएगी। साथ ही साथ सभी से अनुरोध किया गया कि किसी भी प्रकार के आपसी सौहार्द खराब करने वाले वीडियो पोस्ट/शेयर करने से बचे, सोशल मीडिया मानिटरिंग सेन्टर की टीम द्वारा लगातार सोशल मीडिया के सभी प्लेटफार्म (ट्विटर, फेसबुक, व्हाट्सएप ग्रुप आदि) की निगरानी की जा रही है। किसी भी प्रकार के आपत्तिजनक वीडियो पोस्ट/शेयर करने वालों के विरुद्ध गोंडा पुलिस द्वारा कठोर वैधानिक कार्यवाही की जाएगी।
इस दौरान अपर पुलिस अधीक्षक पूर्वी अजीत कुमार रजक, क्षेत्राधिकारी नगर आनन्द कुमार राय, प्रभारी निरीक्षक कोतवाली नगर, प्रभारी निरीक्षक महिला थाना सहित पुलिस विभाग के अन्य अधिकारी/कर्मचारीगण उपस्थित रहे।
No comments:
Post a Comment