Apr 4, 2026

सौ वर्षीय दादी के अंतिम संस्कार के दौरान हादसा, चार युवक गंगा नदी में डूबे

मेरठ - 4 युवकों के गंगा नदी में डूबने से हड़कंप मच गया, बताया जा रहा है कि दादी के अंतिम संस्कार के बाद चारों नदी में डूब गए। करीब 15 घंटे बाद भी किसी का कोई सुराग नहीं लग सका, घटना के बाद पूरी रात पीएसी के गोताखोरों ने तलाश जारी रखी। चारों युवक एक परिवार के बताए जा रहे हैं। दीपांशु, प्रियांशु, हिमांशु व अभिषेक की गोताखोर तलाश कर रहे हैं,100 वर्षीय दादी के देहावसान के बाद अंतिम संस्कार में शामिल होने के दौरान हुए हादसे से घर में कोहराम मच गया।
पूरा मामला मकदूमपुर गंगा किनारे का है।

No comments: