Breaking






Jun 6, 2023

शादी का झांसा देकर किया दुष्कर्म

 शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने के वांछित अभियुक्त मिशन शक्ति अभियान के तहत किया गया गिरफ्तार-
पुलिस अधीक्षक गोण्डा आकाश तोमर ने अपराध एंव अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के तहत वांछित अभियुक्तों की जल्द से जल्द गिरफ्तारी करने हेतु जनपद के समस्त प्रभारी निरीक्षक/थानाध्यक्षों को कड़े निर्देश दिए थे।
उक्त निर्देश के अनुक्रम में थाना को0कर्नलैगंज पुलिस ने मु0अ0सं0-224/2023 धारा 498ए, 376, 504, 506 भादवि से सम्बन्धित वाछिंत अभियुक्त 01. रवि प्रकाश को गिरफ्तार कर लिया गया। उक्त अभियुक्त ने थाना को0 करनलैगंज क्षेत्र की रहने वाली एक लड़की को शादी का झांसा देकर उसके साथ दुष्कर्म किया था। जिसके सम्बन्ध में पीड़िता द्वारा थाना को0 कर्नैलगंज में अभियोग पंजीकृत कराया गया था। अभियुक्त के विरूद्ध थाना को0करनैलगंज पुलिस द्वारा विधिक कार्यवाही की गयी।

गिरफ्तार अभियुक्त-
01. रवि प्रकाश पुत्र अरविन्द कुमार निवासी ग्राम मीनापुर थाना को0कर्नैलगंज जनपद गोण्डा।

पंजीकृत अभियोग-
01. मु0अ0सं0-224/2023 धारा 498ए, 376, 504, 506 भादवि थाना को0कर्नैलगंज जनपद गोण्डा।     
    
गिरफ्तारकर्ता टीम-
01. उ0नि0 आशीष कुमार मय टीम थाना कर्नैलगंज जनपद गोण्डा।
रिपोर्ट- मुन्नू सिंह

No comments: