Feb 27, 2023

नाबालिक के साथ गैंगरेप के मामले में आरोपी गिरफ्तार



 गोंडा-पुलिस अधीक्षक गोण्डा आकाश तोमर ने अपराध एंव अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के तहत वांछित अभियुक्तों की जल्द से जल्द गिरफ्तारी करने हेतु जनपद के समस्त प्रभारी निरीक्षक/थानाध्यक्षों को निर्देश दिए थे।

 उक्त निर्देश के अनुक्रम में थाना धानेपुर पुलिस ने नाबालिग लड़की को बहला-फुसलाकर भगा ले जाने व उसके साथ गैंग दुष्कर्म करने का वांछित अभियुक्त राजेश वर्मा को गिरफ्तार कर लिया। उक्त अभियुक्त ने थाना धानेपुर क्षेत्र की रहने वाली एक नाबालिग लडकी को बहला-फुसलाकर भाग ले गया था तथा किसी अन्य व्यक्ति को बेच दिया था। जिसके सम्बन्ध में थाना धानेपुर मे अभियोग पंजीकृत कराया गया था। गिरफ्तार अभियुक्त के विरूद्ध थाना धानेपुर में विधिक कार्यवाही की गयी। 

गिरफ्तार अभियुक्त

01. राजेश वर्मा पुत्र रामनरायन उर्फ लोकई निवासी ग्राम रमवापुर श्याम गड़रियनपुरवा थाना को0देहात जनपद गोंडा।

पंजीकृत अभियोग

01. मु0अ0सं0-20/2023, धारा 376D, 363, 370, 344, 506 भादवि व 5L/6 पॉक्सो ऐक्ट थाना धानेपुर जनपद गोण्डा।

गिरफ्तार कर्ता टीम

01. उ0नि0 संतोष कुमार मय टीम।

No comments: