Breaking







Jan 12, 2023

रुधौली में ठंडक को लेकर गरीबो में बांटे कम्बल

बस्ती। जिला के रुधौली क्षेत्र में जिला पंचलत अध्यक्ष संजय चौधरी ने विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न जगहों पर ठण्डक के मौसम को देखते हुए कम्बल का वितरण किया। वहीं सरकारी महकमा गरीबों तक कंबल नहीं पहुंच पा रहा है।    


            वही रुधौली नगर पंचायत स्थित निकट सीएचसी के पास समाजसेवा करने वाले समाजसेवी डॉ एनबी सिंह के नेतृत्व में गरीबों में कंबल का वितरण किया गया। उन्होंने कहा कि कड़ी ठंड के मौसम में गरीबों की सेवा ही सच्ची सेवा है। उन्होंने कंबल वितरण करते हुए कहा कि नगर पंचायत द्वारा अभी तक कंबल का वितरण नहीं किया गया। वहीं सरकारी महकमा गरीबों तक कंबल नहीं पहुंच पा रहा है।   

ये लोग रहे मौजूद

छोटे लाल शर्मा, राम प्रसाद बरनवाल, तारामती, दुलारी चौरसिया, कलावती, सुदामा, रामकिशन, रामचंद्र, सुरेंद्र चौरसिया, राजन चौरसिया, चंद्रावती, राजेंद्र प्रसाद, सुरेंद्र चौरसिया, राजेंद्र चौरसिया, रिंकी देवी, विजय रावत, विश्वनाथ रावत, अजय रावत, राधेश्याम आशा देवी, क्रांति, राणा सोनकर, दिलीप कुमार, गीता, पप्पू शर्मा, दुर्गा प्रसाद अंजू त्रिपाठी सहित आदि लोगो के बीच कंबल का वितरण किया गया। इस मौके पर दीपक चौधरी, कमलेश पांडे, लालजी यादव, गौरव चौधरी, विवेक पाण्डेय, अमन गौड़ सहित आदि लोग उपस्थित रहे ।   

           रुधौली बस्ती से अजय पांडे की रिपोर्ट

No comments: