Dec 12, 2022

नशीली गोलियों के साथ राजबहादुर गोस्वामी गिरफ्तार

 
गोंडा-पुलिस अधीक्षक गोण्डा आकाश तोमर ने अपराध एवं अपराधियों के खिलाफ चलाये जा रहे अभियान में अवैध मादक पदार्थों की तस्करी व बिक्री मे संलिप्त अभियुक्तों के विरुद्ध कड़ी कार्यवाही करने के निर्देश जनपद के समस्त प्रभारी निरीक्षक/थानाध्यक्षो को दिये थे। 
उक्त निर्देश के अनुक्रम में थाना को0 देहात पुलिस द्वारा क्षेत्र भ्रमण के दौरान मुखबिर खास की सूचना पर गोसाई पुरवा मौजा बेसिया चैन से अभियुक्त राजबहादुर गोस्वामी को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 260 टेबलेट अल्प्राजोलम की बरामद की गयी। अभियुक्त के विरूद्ध थाना को0 देहात में एन0डी0पी0एस0 एक्ट के तहत अभियोग पंजीकृत कर विधिक कार्यवाही की गयी।
गिरफ्तार अभियुक्त
01. राजबहादुर गोस्वामी पुत्र स्व0 सुनील गोस्वामी निवासी गोसाई पुरवा मौजा बेसिया चैन थाना कोतवाली देहात जनपद गोण्डा।
पंजीकृत अभियोग
01. मु0अ0सं0-578/22, धारा 8/21 एन0डी0पी0एस0 ऐक्ट थाना को0देहात जनपद गोण्डा।
बरामदगी
01. 260 टेबलेट अल्प्राजोलम।
गिरफ्तार कर्ता
उ0नि0 सुभाष यादव मय टीम।

No comments: