Breaking






Sep 25, 2022

गौ-आधारित प्राकृतिक खेती करने वाले किसान को मिला राज्य स्तरीय सम्मान डीएम डॉ. दिनेश चन्द्र का प्रयास लाया रंग

 गौ-आधारित प्राकृतिक खेती करने वाले किसान को मिला राज्य स्तरीय सम्मान

डीएम डॉ. दिनेश चन्द्र का प्रयास लाया रंग 



बहराइच । जनपद में विगत 08 वर्षों से आलू, गन्ना व धान की प्राकृतिक खेती करने वाले शिव शंकर सिंह को शनिवार को इन्दिरा गांधी प्रतिष्ठान लखनऊ में आयोजित राज्य स्तरीय प्राकृतिक खेती कार्यशाला में मा. मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ जी व गुजरात के राज्यपाल आचार्य देवव्रत जी की गरिमामय उपस्थिति में मा. कृषि मंत्री उत्तर प्रदेश सूर्य प्रताप शाही, अपर मुख्य सचिव कृषि उ.प्र. शासन देवेश चतुर्वेदी एवं कृषि निदेशक, उत्तर प्रदेश विवेक कुमार सिंह द्वारा प्रशस्तिपत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। देश में प्राकृतिक खेती के रोल मॉडल सुभाष पालेकर से गौ आधारित खेती के गुर सीखने वाले श्री सिंह के सम्मानित होने पर डीएम डॉ. दिनेश चन्द्र ने बधाई देते हुए कहा कि इससे जिले के दूसरे कृषक प्रेरित होंगे। 

रासायनिक खेती से उत्पादित खाद्य पदार्थों का उपयोग करने से मानव स्वास्थ्य तथा भूमि की उर्वरा शक्ति पर पड़ने वाले प्रतिकूल प्रभावों को देखते हुए शासन के निर्देश पर डीएम डॉ. चन्द्र द्वारा प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देने के लिए ब्लाक मिहींपुरवा में 50-50 हे. के 10 कलस्टरों का गठन किया गया है। जिसमें 02 कलस्टर अनुसूचित जनजाति के किसानों के लिए गठित किये गये हैं। प्रत्येक कलस्टर में प्राकृतिक खेती की गतिविधियों तथा प्रशिक्षण के लिए एक-एक चैम्पियन किसान का चयन किया गया है। 

डीएम डॉ. चन्द्र के प्रयास से प्राकृतिक खेती के लिए चयनित किये गये 56 चैम्पियन किसानों को शिव शंकर सिंह के नेतृत्व में 07 दिवसीय शैक्षणिक भ्रमण दल को डीएम डॉ. दिनेश चन्द्र, विधायक बलहा श्रीमती सरोज सोनकर व एसपी केशव कुमार चौधरी द्वारा 03 सिम्बर 2022 को संयुक्त रूप से हरी झण्डी दिखाकर आचार्य देवव्रत नेचुरल फार्मिंग कुरुक्षेत्र हरियाणा के लिए रवाना किया गया। चैम्पियन किसानों ने मा. राज्यपाल गुजरात आचार्य देवव्रत जी के प्राकृतिक फार्म पर पहुंचकर प्राकृतिक खेती करने की विस्तृत जानकारी प्राप्त कर जनपद में क्रियान्वित करने का प्रयास किया जा रहा है।

उल्लेखनीय है कि राज्य स्तर पर पुरस्कृत कृषक डीएम डॉ. चन्द्र की प्रेरणा से काला नमक धान की 03 प्रजातियों की प्राकृतिक खेती की जा रही है। डीएम डॉ. चन्द्र के निर्देश पर उप निदेशक कृषि टी.पी. शाही द्वारा कृषक श्री सिंह को गठित कलस्टर तथा प्राकृतिक खेती के लिए प्रेरित करने की जिम्मेदारी सौंपी गई है। 

                      :ःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःः

                      :ःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःः


                   :ःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःः

             :ःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःः

No comments: