Nov 3, 2021

भाजपा युवा मोर्चा के प्रदेश मंत्री का नगर में हुआ जोरदार स्वागत,बैठककर कार्यकर्ताओं में भरा जोश

करनैलगंज/गोण्डा - बुधवार को भाजपा युवा मोर्चा के प्रदेश मन्त्री शिवेंद्र विक्रम सिंह के नगर पहुँचने पर भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा बस स्टॉप चौराहे पर भव्य स्वागत किया गया। सगठन के जिला अध्यक्ष दीपक गुप्ता की अगुवाई में पार्टी कार्यकर्ताओं ने शिवेंद्र विक्रम सिंह का माल्यार्पण कर स्वागत किया। ब्लाक सभागार में आयोजित बैठक में प्रांतीय नेता शिवेंद्र सिंह ने आगामी 2022 में पुनः योगी सरकार लाने के लिये अभी से कमर कस कर तैयार हो जाने की अपील की। कार्यक्रम में मौजूद कार्यकर्ताओं का उत्साहवर्धन करते हुये उन्होंने गांव गांव जाकर भाजपा सरकार की उपलब्धियों को बताने व जनकल्याणकारी योजनाओं का प्रचार प्रसार करने तथा सदस्यता बढ़ाने का आवाहन किया। इस दौरान बिनीत सिंह, अध्ययन द्वेवेदी,अमर पाठक, श्याम किशोर मिश्रा, श्रीराम सोनी,अनूप मिश्रा मण्डल अध्यक्ष ग्रामीण,अर्चित पाण्डेय,के एल वर्मा,आशीष सोनी सहित सैकड़ों कार्यकर्ता शामिल रहे।

No comments: