पुलिस अधीक्षक बहराइच के निर्देशन में परिवार परामर्श केन्द्र ने दो पारिवारिक विवाद सुलझाकर परिवारों को टूटने से बचाया
बहराइच। पुलिस अधीक्षक बहराइच विश्वजीत श्रीवास्तव के निर्देश पर पुलिस कार्यालय स्थित ‘परिवार परामर्श केन्द्र’ ने सामाजिक रिश्तों की रक्षा हेतु की गई मध्यस्थता में दो परिवारों के बीच चल रहे पारिवारिक विवाद का समाधान कराते हुए दोनों परिवारों में सुलह कराई। इससे दोनों परिवार टूटने से बच गए और आगे शान्ति व सामंजस्य से रहने का संकल्प लिया गया।प्रकरण का विवरण यह है कि एक आवेदिका ने आपसी पारिवारिक विवाद के संबंध में पुलिस अधीक्षक महोदय के समक्ष सुलह हेतु प्रार्थना पत्र प्रस्तुत किया। निर्देशानुसार प्रभारी परिवार परामर्श केन्द्र ने आवेदन प्राप्त कर शिकायतकर्ता की बातों को विस्तारपूर्वक सुना तथा दूसरे पक्ष से संपर्क कर उन्हें परिवार परामर्श केन्द्र में बुलाया। दोनों पक्षों के साथ विस्तार से बात-चीत कराकर समस्या के कारणों को समझा गया और पारिवारिक दायित्वों व मेलजोल की आवश्यता पर जोर देते हुए मध्यस्थता की गई।मध्यस्थता के परिणामस्वरूप दोनों पक्षों ने भविष्य में आपस में झगड़ा नहीं करने और पारिवारिक कर्तव्यों का पालन करते हुए शान्ति व सौहार्दपूर्ण जीवन बिताने का वचन दिया। समझौते के बाद दोनों पक्षों को एक-दूसरे के साथ सामंजस्य स्थापित कर, पारिवारिक दायित्वों का सही तरीके से निर्वाह करने हेतु व्यवहारिक सलाह भी दी गई।समझौता कराने वाली टीम में शामिल सदस्य:उ0नि0 रमाशंकर मिश्रा,म0उ0नि0 गीता यादव,म0मु0आ0 संगीता यादव,म0आ0 निशी त्रिवेदी,म0आ0 गिरजावती यादव,म0आ0 छाया द्विवेदी,परिवार परामर्श केन्द्र एवं पुलिस अधीक्षक बहराइच विश्वजीत श्रीवास्तव का यह प्रयास स्थानीय सामाजिक सौहार्द एवं परिवारिक संरचना को बचाए रखने की दिशा में एक सकारात्मक कदम माना जा रहा है। इसके माध्यम से पीड़ित पक्षों को कानूनी व सामाजिक विकल्पों के बजाय संवाद व समझौते से समस्या सुलझाने के लिए प्रोत्साहित किया जाता है।

No comments:
Post a Comment