गोण्डा - एसपी विनीत जायसवाल द्वारा अपराध एवं अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक पूर्वी अजीत कुमार रजक के पर्यवेक्षण व क्षेत्राधिकारी मनकापुर उदित नारायण पालिवाल के नेतृत्व में थाना खोडारे पुलिस द्वारा थाना स्थानीय पर पंजीकृत मु0अ0सं0-203/2026 धारा 303(2), 317(2) बीएनएस से सम्बन्धित प्रकाश में आये आरोपी अभियुक्त 01. मोहम्मद आसीफ उर्फ हसीन पुत्र स्व0 हसीब को कुडासन डिहवा थाना मनकापुर से गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 01 अदद ट्रक व 05 बंडल पाइप बरामद किया गया ।
वादी कर्मवीर सिंह पुत्र विरेन्द्र पाल सिंह निवासी ग्राम भटपुरा मिश्रा थाना निगोई जनपद शाहजहाँपुर द्वारा थाना खोडारे में लिखित तहरीर दी गई कि वह ठेकेदारी का काम करता है जो ग्राम पंचायत तरैनी व दौलतपुर ग्राण्ट में ठेका लिया है। जहाँ कम्पनी का पाइप अपने ठेका के लिए रखा था। दिनांक 27.07.2026 को सुबह पहुचा तो वहाँ पाइप नही था। काफी खोज बीन किया नही मिला। वादी की लिखित तहरीर के आधार पर थाना खोडारे में सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत किया गया।
आज दिनांक 30.07.2026 को थाना खोडारे पुलिस द्वारा प्रकाश में आये आरोपी अभियुक्त 01. मोहम्मद आसीफ उर्फ हसीन पुत्र स्व0 हसीब को कुडासन डिहवा थाना मनकापुर से गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 01 अदद ट्रक व 05 बंडल पाइप बरामद किया गया। गिरफ्तार अभियुक्त के विरूद्ध थाना खोडारे पुलिस द्वारा गिरफ्तारी व बरामदगी के आधार अग्रिम विधिक कार्यवाही करते हु न्यायालय रवाना किया गया।
No comments:
Post a Comment