Jun 26, 2026

बोलेरो अनियंत्रित होकर खाई में गिरी, मची चीख पुकार

बलरामपुर - बोलेरो अनियंत्रित होकर खाई में गिर गई,
श्रद्धालुओं से भरी बोलेरो के दुर्घटनाग्रस्त होने से हड़कंप मच गया। हादसे में छोटे - छोटे बच्चों समेत 11 लोग घायल हो गए, घायलों में 7 की हालत नाजुक बताई जा रही है, जिन्हें बेहतर इलाज हेतु हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है। अन्य घायलों का सीएचसी में इलाज चल रहा है, मिली जानकारी के मुताबिक हादसा नेपाल के कोयलाबास क्षेत्र के पास हुआ,सभी श्रद्धालु हर्रैय्या थानाक्षेत्र के रहने वाले बताए जा रहे हैं।

No comments: