Dec 14, 2024

बहराइच: पति ने पुलिस अधीक्षक से न्याय की गुहार लगाई

 बहराइच: पति ने पुलिस अधीक्षक से न्याय की गुहार लगाई


बहराइच। जिले में एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी और ससुराल पक्ष पर उत्पीड़न का आरोप लगाते हुए पुलिस अधीक्षक महोदया को प्रार्थना पत्र सौंपा है। यह मामला हरदी थाना क्षेत्र का है। पीड़ित ने बताया कि उसका निकाह करीब 9 साल पहले *नरगिस* नाम की महिला से हुआ था और उनके तीन बच्चे हैं।पीड़ित के अनुसार, कुछ पारिवारिक विवादों के कारण उसकी पत्नी नरगिस 10 दिन पहले अपने माता-पिता के घर चली गई और जब पीड़ित ने उसे वापस लाने की कोशिश की, तो उसकी सास सकीला ने उस पर झूठे आरोप लगाते हुए थाना हरदी में मुकदमा दर्ज करा दिया। प्राथी के खिलाफ धारा 351(3), 352, 115(2) समेत अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज हुआ है।इसके बाद पीड़ित का आरोप है कि पुलिस की मदद से ससुराल पक्ष ने उसे झूठे मुकदमों में फंसाया और जबरन घर छोड़ने का दबाव बनाया। पीड़ित ने बताया कि उसकी सास के प्रभाव के कारण स्थानीय पुलिस भी उसका उत्पीड़न कर रही है। इस मामले में उसके भाई असलम और ससुराल पक्ष के अन्य लोगों पर भी गंभीर आरोप लगाए गए हैं।पीड़ित ने पुलिस प्रशासन से न्याय की गुहार लगाते हुए कहा कि वह और उसका परिवार इन झूठे मुकदमों और उत्पीड़न से काफी परेशान हैं। उसने पुलिस अधीक्षक महोदया से मामले की निष्पक्ष जांच कराकर उचित कार्रवाई करने की मांग की है ताकि उसे न्याय मिल सके।पीड़ित का नाम इस्लाम पुत्र मुस्ताक है और वह हरदी थाना क्षेत्र के दहवा गांव का निवासी है। पीड़ित ने जल्द से जल्द न्याय मिलने की उम्मीद जताई है।

No comments: