बहराइच: गजाधरपुर के पास कार पलटने से एक की मौत, दो घायल; चालक हिरासत में
बहराइच। थाना फखरपुर क्षेत्र के गजाधरपुर के पास बहराइच-लखनऊ हाईवे पर गुरुवार सुबह करीब 11 बजे तेज रफ्तार कार (यूपी 11एसी 8300) अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में सड़क किनारे खड़े तीन लोग चपेट में आ गए।घायलों में टेंडवा उजार निवासी संपत (45) और उनके बेटे विशाल यादव (17) के साथ महेश्वर शामिल थे। पुलिस ने तीनों को बहराइच मेडिकल कॉलेज भेजा, जहाँ इलाज के दौरान विशाल की मौत हो गई। संपत गंभीर रूप से घायल हैं, जबकि महेश्वर को मामूली चोट आई।पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त कार और उसके चालक को हिरासत में लेकर थाने ले जाया है। थाना प्रभारी राजकुमार राजभर के अनुसार मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।दूसरी घटना पर -दिनांक 04/11/2026 को करीब 16:30 बजे अंगना पारा के पास पिकअप UP41AT1587 की आमने-सामने टक्कर से लव कुमार (27, निवासी सरैया, गोंडा) गंभीर रूप से घायल हुआ। उसे सीएचसी फखरपुर से जिला अस्पताल बहराइच रेफर किया गया। मौके पर शांति व्यवस्था कायम है; तहरीर मिलने पर विधिक कार्यवाही की जाएगी।
No comments:
Post a Comment